आज से बढ़े गैस सिलेंडर के दाम! जानिए आपके शहर में कितनी हुई कीमत LPG Cylinder Price

By Prerna Gupta

Published On:

LPG Cylinder Price

LPG Cylinder Price – अगर आप झारखंड में रहते हैं और एलपीजी सिलेंडर भरवाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले रेट जरूर चेक कर लें। हर महीने की तरह इस बार भी सिलेंडर की कीमतों में थोड़ा-बहुत बदलाव देखने को मिला है। 14 मई यानी आज के दिन 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें राज्य के अलग-अलग जिलों में थोड़ी अलग हैं। कहीं सस्ता मिल रहा है तो कहीं पर दाम ज्यादा है। चलिए जानते हैं कि आज आपके जिले में एलपीजी सिलेंडर कितने रुपए में मिल रहा है।

रांची में क्या चल रहा है रेट

राजधानी रांची में आज यानी 14 मई को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का रेट 910.50 रुपये तय किया गया है। यह कीमत फिलहाल राज्य के कई जिलों के औसत रेट के आसपास है। यानी अगर आप रांची में रहते हैं, तो आपको सिलेंडर के लिए करीब 910 रुपये खर्च करने होंगे।

यह भी पढ़े:
Rbi repo rate cut RBI की अगली चाल से बदलेगा आम आदमी का बजट, EMI कम होने का सुनहरा मौका – RBI Repo Rate Cut

कहां मिल रहा है सबसे सस्ता सिलेंडर

अब बात करते हैं उन जिलों की जहां सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिल रहा है। अगर आप जमशेदपुर या सरायकेला-खरसावां में रहते हैं, तो आपको आज का सिलेंडर सिर्फ 892.50 रुपये में मिल जाएगा। यह राज्य में सबसे कम रेट है। इसके अलावा चाईबासा में भी सिलेंडर 902 रुपये में मिल रहा है, जो अन्य जिलों के मुकाबले काफी सस्ता है।

कौन से जिले महंगे हैं सिलेंडर के मामले में

यह भी पढ़े:
Ops new update सरकारी कर्मचारियों की जिद के आगे झुकी सरकार? OPS पर फिर शुरू हुई चर्चा – OPS New Update

जहां कुछ जिलों में राहत है, वहीं कुछ जिलों में कीमतें सबसे ऊपर पहुंच गई हैं। हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ में आज का रेट 912 रुपये तक पहुंच गया है। यह झारखंड में अब तक का सबसे ज्यादा रेट है। यहां रहने वाले लोगों को थोड़ा जेब ढीली करनी पड़ेगी।

इन जिलों में 910.50 रुपये है रेट

झारखंड के ज्यादातर जिलों में आज एलपीजी सिलेंडर का दाम 910.50 रुपये ही रखा गया है। इन जिलों में शामिल हैं:

यह भी पढ़े:
Salary Hike सिर्फ 20-30% नहीं, सैलरी में होगी रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी – केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी राहत Salary Hike
  • बोकारो
  • देवघर
  • धनबाद
  • दुमका
  • गढ़वा
  • गिरिडीह
  • गोड्डा
  • गुमला
  • जामताड़ा
  • खूंटी
  • लातेहार
  • लोहरदगा
  • पाकुड़
  • पलामू
  • साहिबगंज
  • सिमडेगा

अगर आप इन जिलों में रहते हैं, तो आपको सिलेंडर के लिए करीब 910 रुपये देने होंगे।

चतरा में थोड़ा कम रेट

अगर आप चतरा जिले से हैं, तो आपके लिए थोड़ी राहत की खबर है। यहां पर आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत 909.50 रुपये है। यह बाकी जिलों के मुकाबले थोड़ी सस्ती है, लेकिन अंतर बहुत ज्यादा नहीं है।

यह भी पढ़े:
Cibil Score Update अब सिबिल स्कोर नहीं होगा खराब! RBI ने किए बड़े बदलाव, जानिए कैसे मिलेगा फायदा Cibil Score Update

सिलेंडर रेट का जिलेवार लिस्ट

जिला कीमत (रुपये में)
जमशेदपुर 892.50
सरायकेला-खरसावां 892.50
चाईबासा 902.00
चतरा 909.50
रांची, बोकारो आदि 910.50
हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ 912.00

कैसे जानें अपने जिले की ताज़ा कीमत

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके जिले में एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज कितनी है, तो इसके कई तरीके हैं। सबसे आसान तरीका है कि आप अपनी नजदीकी गैस एजेंसी से बात करें। इसके अलावा सरकारी एलपीजी कंपनियों जैसे इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस की वेबसाइट्स पर जाकर भी ताजा कीमत देख सकते हैं।

यह भी पढ़े:
Joint Home Loan पत्नी के साथ ज्वाइंट लोन से होगा तगड़ा मुनाफा, लोन लेने से पहले अपनाएं ये तरीका Joint Home Loan

क्या आगे फिर बढ़ सकती हैं कीमतें

एलपीजी सिलेंडर की कीमतें आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को तय की जाती हैं, लेकिन कभी-कभी बीच महीने में भी बदलाव हो जाता है। इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, टैक्स स्ट्रक्चर और सरकारी सब्सिडी जैसी चीजें जिम्मेदार होती हैं। ऐसे में आगे चलकर कीमतें बढ़ भी सकती हैं या घट भी सकती हैं।

तो अगर आप एलपीजी सिलेंडर लेने का सोच रहे हैं, तो पहले अपने जिले का रेट जरूर चेक कर लें। कुछ जगहों पर थोड़ी राहत मिल रही है तो कुछ जगहों पर कीमतें ज्यादा हैं। सही जानकारी के साथ खरीदारी करने से न सिर्फ आपका बजट संतुलित रहेगा, बल्कि आपको बेहतर प्लानिंग में भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े:
Loan EMI Bounce लोन नहीं चुका पा रहे, तुरंत करें ये 4 काम, आपका CIBIL स्कोर रहेगा सेफ Loan EMI Bounce

Leave a Comment